मूलांक बताते हैं आपका व्यक्तित्व (भाग-1)
देखा जाये तो पूरा जीवन ही अंकों का खेल है लेकिन अंक ज्योतिष के माध्यम से आपके भाग्य का सटीक आकलन किया जा सकता है। अंक ज्योतिष को अंक विज्ञान भी कहा जा सकता है। हर व्यक्ति का उसकी जन्म तिथि के हिसाब से कोई ना कोई मुख्य अंक होता है। वह अंक उसके जीवन में कहां कहां लाभ और कहां कहां नुकसान पहुँचा सकता है और अंक स्वामी किस समय आपको कहां और क्या लाभ दिला सकते हैं इन सबकी गणना बड़े वैज्ञानिक तरीके से अंक ज्योतिष में की जाती है।
मूलांक 1: लीडरशिप क्वालिटी
जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 अथवा 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 है।
मूलांक 1 का प्रतिनिधि सूर्य होता है। इन अंक वालों का स्वभाव थोड़ा गुस्सैल होता है, इनको बहुत जल्दी क्रोध आता है। यह जिस भी क्षेत्र में जाते हैं, वहां अपना सौ फीसदी देते हैं। यह अपने सपने पूरे करने के लिए बहुत मेहनत करते हैं।इनको अपने दोस्तों के साथ घूमना फिरना बहुत पसंद आता है।इनमें लीडरशिप क्वालिटी होती है। यह जहां भी होते हैं लोगों में अपना प्रभाव बनाए रखते हैं।
भाग्यशाली रंग: लाल, सुनहरा और नारंगी भाग्यशाली दिन: रविवार भाग्यशाली रत्न: माणिक्य
कार्यक्षेत्र: स्वयं का व्यवसाय, राजनीति, लीडरशिप (नेतृत्व), मैनेजमेंट गुरु (प्रबंधन गुरु)
प्रसिद्ध जातक: धीरूभाई अंबानी, रतन टाटा, मुकेश अंबानी, बिल गेट्स, कुमार विश्वास
जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 2,11, 20 अथवा 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 है।
मूलांक 2 का प्रतिनिधि चंद्रमा होता है।
चंद्रमा की तरह यह शांत स्वभाव के होते हैं।यह मानसिक रूप से काफी
कुशल होते हैं और हर चीज योजना बनाकर करते हैं।इस अंक वाले व्यक्ति काफी भावुक भी
होते हैं और रिश्तों का काफी महत्व देते हैं।यह दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे
रहते हैं।जिस कार्य में
इन्हें संतुष्टि प्राप्त ना हो वह उसे छोड़कर कोई दूसरा काम कर लेते हैं। नाजुक हृदय के लोग होने की वजह से
छोटी-छोटी बातों
यह निराश हो जाते हैं।
भाग्यशाली रंग: सफेद, हल्के रंग भाग्यशाली दिन: सोमवार भाग्यशाली रत्न: मोती
कार्यक्षेत्र: कला, मनोरंजन, न्याय, समाजसेवा, 9 से 5 वाली जॉब, राजनीति से दूर रहें।
प्रसिद्ध जातक: महात्मा गांधी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख ख़ान
मूलांक 3: बातचीत में निपुण
जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 3,12, 21 अथवा 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 है।
मूलांक 3 का प्रतिनिधि बृहस्पति को
माना गया है इस मूलांक के व्यक्ति काफी महत्वाकांक्षी होते हैं इस अंक के व्यक्ति
अधिक समय तक किसी के अधीन रहकर काम करना बिल्कुल पसंद नहीं करते यह परिस्थिति के
लिए हमेशा तैयार रहते हैं इनको हंसी मजाक और चुलबुलपन बहुत होता है यह बातचीत में
बहुत निपुण होते हैं यह काफी धार्मिक होते हैं और दान पुण्य एवं धार्मिक कार्य में
आगे रहते हैं
भाग्यशाली रंग: पीला,नारंगी भाग्यशाली दिन: गुरुवार भाग्यशाली रत्न: पुखराज
कार्यक्षेत्र: कला, रचनात्मक, राजनीति, समाजसेवा, उच्च पद वाली जॉब, बैंक जॉब, वित्त व्यवसाय अथवा जॉब।
प्रसिद्ध जातक: अब्राहम लिंकन, चार्ल्स डार्विन, करीना कपूर
Comments
Post a Comment