मूलांक बताते हैं आपका व्यक्तित्व (भाग-3)
मूलांक 7: हंसी - मजाक है बहुत पसंद जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 7 ,16, 25 तारीख को हुआ है , उनका मूलांक 7 है। मूलांक 7 का प्रतिनिधि ग्रह केतु को माना गया है इस मूलांक के व्यक्ति स्वतंत्र विचार के होते हैं इनको हंसी मजाक करना बहुत पसंद है इनकी खूबी यह होती है कि यह सभी को खुश रखते हैं आमतौर पर इस मूलांक के व्यक्ति अपने जन्म स्थान से दूर जाकर कैरियर बनाने में सफल होते हैं इनमें नई नई चीजों को सीखने की चाहत होती है यह अपनी बातों को छिपाने में बहुत माहिर होते हैं इनके मन में क्या चल रहा है इसका पता लगाना बहुत ही मुश्किल होता है भाग्यशाली रंग : स्लेटी भाग्यशाली दिन : सोमवार भाग्यशाली रत्न : लहसुनिया कार्यक्षेत्र: रिसर्च , ट्रेवल , कन्सलटेन्सी फर्म , जिस भी संस्था में रहेंगे अच्छे मापदंड स्थापित करेंगे। प्रसिद्ध जातक: अटल बिहारी बाजपेयी , निक जोनस , शॉन कोनरी मूलांक 8: इनका जीवन खुली किताब की तरह होता है जि...