मूलांक बताते हैं आपका व्यक्तित्व (भाग-2)
मूलांक 4: बदलाव पसंद नहीं
जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 4,13, 22 अथवा 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 है।
मूलांक 4 का स्वामी राहु है इस
मूलांक के व्यक्ति अक्सर उलझन की स्थिति में रहते हैं इनके जीवन में बहुत कुछ
अचानक होता है इनमें खास बात यह है कि यह किसी को दुखी नहीं देख सकते या बहुत
व्यवहारिक और भरोसे लायक होते हैं इनको बदलाव बहुत कम पसंद होता है यह बहुत मेहनती
होते हैं अपने परिवार को खुश रखने के लिए यह कुछ भी कर सकते हैं हालांकि इन लोगों
की जिंदगी काफी उथल-पुथल वाली होती है इस मूलांक के व्यक्ति कम लोगों से मित्रता
करना पसंद करते हैं क्योंकि इन्हें एक काकी रहना अधिक पसंद होता है
भाग्यशाली रंग: हल्का भूरा भाग्यशाली दिन: रविवार भाग्यशाली रत्न: गोमेद
कार्यक्षेत्र: हाइ-रिस्क वाले व्यवसाय, जुआ-सट्टा या लॉटरी, कला, अभिनय। किसी भी व्यवसाय या जॉब में जा
सकते हैं - बस पहले से तय हिसाब से काम करने के बजाय अपने नए तरीके से काम करेंगे।
प्रसिद्ध जातक: श्री श्री रविशंकर, किशोर कुमार, बराक ओबामा, अमित शाह, सनी लियोनी
जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 5,14, 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 है।
मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध
है इस मूलांक के व्यक्ति मिलनसार होते हैं और हंसी मजाक ने खूब पसंद होता है यह हर काम को सोच विचार कर करते हैं इनमें अच्छे वस्त्र और श्रृंगार का शौक
रहता है चतुराई और कुशल बातचीत कला से लोगों से काम निकलवाना इन्हें बखूबी आता है
इनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी कमी होती है
इनका उतावलापन कई बार जल्दबाजी के चक्कर में यह बनते हुए काम को भी बिगाड़ लेते
हैं
भाग्यशाली रंग: हरा भाग्यशाली दिन: बुधवार भाग्यशाली रत्न: पन्ना
कार्यक्षेत्र: कम्यूनिकेशन स्किल्स से संबंधित व्यवसाय जैसे काउन्सलिंग, कोचिंग, टीचिंग, स्टॉक मार्केट-स्टॉक
ट्रेडिंग
प्रसिद्ध जातक: प्रिंस चार्ल्स, राज कपूर, आमिर ख़ान, करण जौहर
जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 6,15, 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 है।
मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र
है इस मूलांक के लोग शौकीन और सही होते हैं इनकी मित्रता का दायरा काफी बड़ा होता
है इन को बातों में कोई दवा नहीं पाता है अपने आकर्षक व्यक्तित्व से यह जहां भी
होते हैं अपनी खास पहचान बना लेते हैं स्वभाव से यह बहुत ही जिद्दी होते हैं यह हर
काम योजना बनाकर करते हैं इसलिए काम में सफल भी होते हैं अपने शौक मौज में यह खूब
खर्च करते हैं इसलिए धन संचय करना इनके लिए काफी कठिन होता है
भाग्यशाली रंग: क्रीम, हल्के रंग भाग्यशाली दिन: शुक्रवार भाग्यशाली रत्न: हीरा
कार्यक्षेत्र: लक्जरी या फैंसी आइटम्स का बिज़नेस, मनोरंजन या एंटरटेनमेंट लाइन का बिज़नेस, स्पोर्ट्स के क्षेत्र
में जा सकते हैं। स्वयं विवेक से डिसिजन ले कर बिज़नेस करें।
प्रसिद्ध जातक: सचिन तेंदुलकर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह
Comments
Post a Comment