मूलांक बताते हैं आपका व्यक्तित्व (भाग-3)
मूलांक 7: हंसी-मजाक है बहुत पसंद
जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 7,16, 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 है।
मूलांक 7 का प्रतिनिधि ग्रह
केतु को माना गया है इस मूलांक के व्यक्ति स्वतंत्र विचार के होते हैं इनको हंसी
मजाक करना बहुत पसंद है इनकी खूबी यह होती है कि यह सभी को खुश रखते हैं आमतौर पर
इस मूलांक के व्यक्ति अपने जन्म स्थान से दूर जाकर कैरियर बनाने में सफल होते हैं
इनमें नई नई चीजों को सीखने की चाहत होती है यह अपनी बातों को छिपाने में बहुत
माहिर होते हैं इनके मन में क्या चल रहा है इसका पता लगाना बहुत ही मुश्किल होता
है
भाग्यशाली रंग: स्लेटी भाग्यशाली दिन: सोमवार भाग्यशाली रत्न: लहसुनिया
कार्यक्षेत्र: रिसर्च, ट्रेवल, कन्सलटेन्सी फर्म, जिस भी संस्था में रहेंगे अच्छे मापदंड
स्थापित करेंगे।
प्रसिद्ध जातक: अटल बिहारी बाजपेयी, निक जोनस, शॉन कोनरी
जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 8,17, 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 है।
मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनि
है यह बहुत ही गहराई से हर चीज को सोचते हैं और मन में जो भी होता है वह बोल देते
हैं इसके लिए इन्हें कष्टों का भी सामना करना पड़ता है इनमें भौतिक वस्तुओं के
प्रति लगाव भी बहुत होता है यह बहुत खर्चीली स्वभाव के होते हैं लेकिन धन को
इकट्ठा करने में बहुत मेहनत करते हैं इनका जीवन एक खुली हुई किताब की तरह होता है
यह सभी अड़चनों को पार करके सफलता प्राप्त करते हैं इन्हें आसानी से सफलता नहीं
मिलती है इसलिए संघर्ष इनके जीवन का मूल मंत्र होता है
भाग्यशाली रंग: गहरे रंग भाग्यशाली दिन: शनिवार भाग्यशाली रत्न: नीलम ,कालाहकीक
कार्यक्षेत्र: स्टील, मेटल, आर्किटेक्चर, राजनीति, कला, रियल एस्टेट।
प्रसिद्ध जातक: आशा भोंसले, मॅदर टेरेसा, जॉर्ज बर्नार्ड शॉ, विलियम शेक्स्पीयर, नरेंद्र मोदी
मूलांक 9: दान-पुण्य के कार्य पसंद होते हैंजिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 9,18, 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 है। मूलांक 9 का स्वामी मंगल ग्रह है यह बहुत साहसी होते हैं और हर प्रकार की कठिनाइयों का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं हालांकि यह जल्दबाजी में निर्णय तो ले लेते हैं लेकिन उसके बुरे परिणाम इनको प्राप्त होते हैं इनमें गुस्सा बहुत होता है जिसकी वजह से इनके कई शत्रु होते हैं मूलांक 9 के व्यक्ति धार्मिक विचारों वाले भी होते हैं इनको दान पुण्य का कार्य करना बहुत ही अच्छा लगता है
भाग्यशाली रंग: लाल भाग्यशाली दिन: मंगलवार भाग्यशाली रत्न: मूंगा
कार्यक्षेत्र: स्पोर्ट्स, आर्मी, पॉलिटिक्स, मनोरंजन एवं कला।
प्रसिद्ध जातक: सोनिया गांधी, सलमान ख़ान, अक्षय कुमार
Comments
Post a Comment