भाग्यांक बताते हैं आपका भविष्य (भाग-३)
भाग्यांक 4 वाले जातक की सोच सबसे भिन्न होती है
अंक 4 यूरेनस और राहु ग्रह का प्रतीक है। अंक 4 वाले मनुष्य की सोच सबसे भिन्न होती है। ऐसा नहीं है
कि यह गलत सोचते हैं, बल्कि यह हर एक विषय अलग अलग और पारखी नजर से देखते
हैं। अन्याय यह बर्दाश्त नहीं करते। इस अंक के लोगों के जीवन में काफी उथल-पुथल देखी जाती है, जिस कारण परेशानी बढ़ना स्वाभाविक है।
आप कोई कार्य अधूरा छोड़ना पसंद नहीं करते। घर-परिवार के लोग आपको समझने में कई बार चूक जाते हैं।
जीवन का एक बड़ा चरण पार करके वृद्धावस्था में आने पर आपको आपका जीवन कष्टमय लगेगा।
4 के मित्रांक 2 और 8 है । इसका मतलब यह है की जब
आप कोई अपना विशेष कार्य कर रहे हो और उस कार्य की संभावित सफलता निकलना चाहे तो उन सब अंको का योग आपके मित्रांक हों
भाग्यांक 5 वाले जातक का स्वभाव सभी को बेहद पसंद आता है
बुध ग्रह अंक 5
का प्रतीक माना गया
है। अंक 5 वाले लोगों का स्वभाव सभी को बेहद पसंद आता है। आप आसानी से दोस्त बना लेते
हैं। आपके सामने किसी भी अंक का व्यक्ति मौजूद हो,
वह कुछ ही पलों में आपकी
ओर आकर्षित हो जाता है।
आप बुद्धिमान हैं और
फैसले लेने में तेज़ भी हैं। घूमना-फिरना और मौज-मस्ती करना आपको हर समय बेहद भाता है। यदि इस अंक
वाले लोग व्यापार की ओर हों तो इससे अच्छा और कुछ नहीं है।
5 के मित्रांक 1, 3, 7 और 9 है । इसका मतलब यह है की जब
आप कोई अपना विशेष कार्य कर रहे हो और उस कार्य की संभावित सफलता निकलना चाहे तो उन सब अंको का योग आपके मित्रांक हों
Comments
Post a Comment