भाग्यांक बताते हैं आपका भविष्य (भाग-१)

अंक ज्योतिष तीन तरह से व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है, मूलांक, भाग्यांक और नामांक. मूलांक आपकी जन्म तिथि होती है यह एक गलत अवधारणा है कि जन्म की तारीख ही शुभ अंक है, यदि आपका जन्म 27 दिसंबर 1980 (27-12-1980) को हुआ है। तो इस हिसाब से आपकी जन्म तारीख 27 है, तो आपका मूलांक 2+7=9 हुआ। लेकिन यही 9 अंक आपका भाग्यांक नहीं है।

इसमें आपके जन्म की तारीख, जन्म का महीना और वर्ष भी आता है। तो उपरोक्त बताई गई जन्मतिथि के हिसाब से आपके भाग्यांक में तीन चीजें जुड़ेंगी: 2+7=9,1+2=3 और 1+9+8+0= 1+8=9 हुआ। अंत में 9+3+9= 21 हुआ जो कि 2+1=3 बन जाएगा।

तो इस गणना के हिसाब से आपका भाग्यांक 3 हुआ। आपका यही भाग्यांक बताएगा की आपका व्यवहार कैसा है आप कैसे दीखते हैं आपका भाग्योदय कब होगा आपके मित्रांक कौन कौन है आपको किन किन चीजों से सावधान रहना चाहिए

किसी भी गणना में सबसे पहले शुरू होने वाला अंक 1 ही होता है। सबको चलाने वाला यह अंक असल जिंदगी में भी इसी व्यवहार का होता है। पहला अंक सूर्य का प्रतीक होता है। अंक 1 भाग्यांक वाले लोग रचनात्मक, प्रभावशाली और संकल्पवान होते हैं।

यह जिस भी क्षेत्र में जाएं अच्छा ही कर के दिखाते हैं लेकिन राजनीति इनके लिए एक अच्छा विकल्प है। इनके जीवन में धन की कोई कमी नहीं होती लेकिन घर-परिवार के साथ धन के मामले में ही विवाह होने संभव हैं। यह हठी स्वभाव के होते हैं लेकिन विभिन्न सदगुणों के साथ लोग उन्हें खुशी से अपनाते हैं।

के मित्रांक 3, 5, 7 है। इसका मतलब यह है की जब आप कोई अपना विशेष कार्य कर रहे हो और उस कार्य की संभावित सफलता निकलना चाहे तो उन सब अंको का योग आपके मित्रांक हों।


Comments