भाग्यांक बताते हैं आपका भविष्य (भाग-२)

 भाग्यांक 2 वाले जातक मानसिक रूप से अति कुशल होते हैं

अंक 2 चंद्रमा का प्रतीक है। चंद्रमा की लुभावनी रोशनी की तरह ही इस अंक के लोग भी शांत, कोमल, भावुक एवं संवेदनशील होते हैं। यह मानसिक रूप से अति कुशल होते हैं लेकिन असंतुष्टि उन्हें जीवन भर परेशान करती है। जिस कार्य में इन्हें संतुष्टि प्राप्त ना हो वह उसे छोड़ कर कोई अन्य काम कर लेते हैं। धन का नुकसान उन्हें अत्यंत परेशानी देता है।

आपका सरल स्वभाव आपको सबके करीब ले जाता है लेकिन कई बार लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश में रहते हैं। कई बार आपके परिवार के लोग भी आपको समझने में गलती करते हैं। भाग्यांक 2 वाले लोगों को अपने दोस्तों के साथ ज्यादा निजी बातें बांटनी नहीं चाहिए।

के मित्रांक 4 और 8 है इसका मतलब यह है की जब आप कोई अपना विशेष कार्य कर रहे हो और उस कार्य की संभावित सफलता निकलना चाहे तो उन सब अंको का योग आपके मित्रांक हों

भाग्यांक 3 वाले जातक महत्वाकांक्षी होते हैं

अंक 3 बृहस्पति का प्रतीक है। अंक 3 वाले लोग अपने तीसरे अंक वाले लोग, जैसे कि 3, 6, और 9 अंक वाले लोगों के साथ ज्यादा सहानुभूति दिखाते हैं। यह लोग महत्वाकांक्षी होते हैं। मेहनत करना इनके स्वभाव का हिस्सा है।

यह खुद को एक ऊंचाई पर देखना पसंद करते हैं और चाहते हैं कि बाकी लोग इनकी बात सुनें। इसके बावजूद यह समाज के प्रति सेवा भावना रखते हैं। दान-पुण्य एवं धार्मिक कृत्य बार-बार करते हैं। यह सत्य है कि अंक 3 वाले लोगों को परिवार की ओर से सुख प्राप्त नहीं होता परंतु फिर भी ये अपने सौम्य स्वभाव से रिश्तों को निभाते जरूर हैं।

के मित्रांक 1,5,7,6  और 9 है इसका मतलब यह है की जब आप कोई अपना विशेष कार्य कर रहे हो और उस कार्य की संभावित सफलता निकलना चाहे तो उन सब अंको का योग आपके मित्रांक हों

Comments