भाग्यांक बताते हैं आपका भविष्य (भाग-५)
भाग्यांक 8 वाले जातक आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं
अंक 8 शनि ग्रह का प्रतीक माना गया
है। इस अंक के लोग अकेलेपन के शिकार होते हैं क्योंकि इनके अपने ही इन्हें समझ
नहीं पाते हैं। लेकिन फिर भी इस अंक के जातक आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। इस अंक
के जातक यह अच्छे से जानते हैं कि अपने कार्य को किस प्रकार से सही रूप
देना है
आपका जीवन एक खुली किताब की तरह है। आप
में स्वाभिमान की मात्रा काफी उच्च है। आपने कार्य को धीमी गति से करना
कभी नहीं सीखा है। आप परिश्रमी
हैं और अद्भुत सोच के साथ प्रकट होते हैं।
8 के मित्रांक 2 और 4 है । इसका मतलब यह है की जब आप कोई अपना विशेष कार्य कर रहे हो और उस
कार्य की संभावित सफलता निकलना चाहे तो उन सब अंको का योग आपके मित्रांक हों
भाग्यांक 9 वाले जातक अपने निर्णय खुद लेना पसंद करते हैं
अंक 9
मंगल का परिचायक है। मंगल की कठोर आकृति की तरह ही आप भी कठोर हैं लेकिन दिल
से नहीं, निश्चय प्रणाली से। आप साहसी हैं और हर
प्रकार की कठिनाइयों का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं।कोई आपकी निंदा करे यह
आपको सहन नहीं होता। अपने निश्चय खुद लेना पसंद करते हैं इसीलिए कोई दखल दे यह
आपसे बर्दाश्त नहीं होता। आप में धैर्य अवश्य है लेकिन अहंकार के जोश में कई बार
सब भूल जाते हैं।
9 के मित्रांक 3 और 6 है । इसका मतलब यह है की जब आप कोई अपना विशेष कार्य कर रहे हो और उस कार्य की संभावित सफलता निकलना चाहे तो उन सब अंको का योग
आपके मित्रांक हों
Comments
Post a Comment