भाग्यांक बताते हैं आपका भविष्य (भाग-४)
भाग्यांक 6 वाले जातक अत्यधिक
खर्चीले होते हैं
शुक्र ग्रह अंक 6 का परिचायक है। अंक 6 वाले लोग सभी की सुनते हैं। लोग इन्हें पसंद
करते हैं और इनकी ओर प्रेम भावना रखते हैं। लेकिन इन्हें बातों में दबा पाना भी
लोगों के लिए आसान होता है। इनका स्वभाव प्यारा होने के कारण इनके आसपास की चीजें
भी प्यारी ही लगती हैं।
परंतु इतने सरल स्वभाव के होने के कारण यह जल्दी दुखी हो जाते हैं। यदि कोई इन्हें ठेस पहुंचाए या इनका गलत इस्तेमाल करे तो यह जल्दी उसे भूल नहीं पाते। अंक 6 वाले लोग अत्यधिक खर्चीले होते हैं और अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रख पाते जिस कारण उधार लेना इनकी आदत बन जाती है।
6 के मित्रांक 3 और 9 है । इसका मतलब यह है की जब आप कोई अपना विशेष कार्य कर रहे हो और उस कार्य की संभावित सफलता निकलना चाहे तो उन सब अंको का योग आपके मित्रांक हों।
भाग्यांक 7 वाले जातक अत्यधिक तेज़ कल्पना शक्ति वाले होते हैं
अंक 7
के साथ नेप्च्यून और केतु दोनों ग्रहों का प्रतीक है।अंक 7 वाले लोग भीड़ में भी अलग दिखाई देते हैं। एक जैसा
माहौल आपको पसंद नहीं इसीलिए परिवर्तन आपके जीवन का हिस्सा बन जाता है। आपकी
कल्पना शक्ति काफी तेज़ है।आगे क्या होने वाला है इसका अंदाज़ा आप अच्छे से लगा लेते
हैं इसीलिए ऐसे लोग व्यवसाय में सफल होते हैं। धन की कमी के संकेत काफी कम होते
हैं। विदेश में धन कमाने की आपकी कोशिश ज्यादा रहती है।
7 के मित्रांक 1,3
और 5 है । इसका मतलब यह है की जब आप कोई अपना विशेष कार्य कर रहे हो और उस
कार्य की संभावित सफलता निकलना चाहे तो उन सब अंको का योग आपके मित्रांक हों
Comments
Post a Comment